whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163180
Loading...


प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

location_on भवनाथपुर access_time 01-Jul-24, 05:50 PM visibility 685
Share




प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक देश में पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग इसका उपयोग करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। आलम यह है, कि भवनाथपुर में रोजाना बड़़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन के उत्पादन, भंडारण, वितरण, विक्रय और उपयोग पर रोक होने के बावजूद धरातल में नजर नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से यह सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा घरों से निकलकर बाजार के मुख्य क्षेत्रों में तथा सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर में तब्दील होते जा रहा है। जानते चले कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग को पर अभी भी पूरी तरह से रोक नहीं लग पाया है, जिससे चारों तरफ सिंगल यूज प्लास्टिक नजर आ रहा है।
साथ ही इसकी बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है और आम लोगों मे इसका डिमांड भी अधिक है, जबकि कागज का उत्पाद इसके तुलना में महंगा व स्तरहीन होने के कारण सब्जी व फल खरीदने वाले अमानक पॉलीथिन का ही उपयोग करते नजर आ रहे हैं, साथ ही किराना सामान व दूसरी सामग्री की पैकिंग में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। हालांकि इस पर रोक लगाना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन सुस्त रवैये के चलते कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। जिससे नदी, नाली से लेकर भवनाथपुर के अन्य सार्वजनिक क्षेत्र पूरी तरह से प्लास्टि से भरा पड़ा है। जिसके बदबू से आमजन व राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। साथ ही इन दिनों भवनाथपुर बाजारों के दुकानों से हर दिन बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक निकल रहा है, लेकिन इस पर प्रतिबंध लगाने में विभाग उदासीनता बरत रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play