whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161673
Loading...


रमकंडा में आजसू पार्टी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-24, 05:47 PM visibility 709
Share



रमकंडा में आजसू पार्टी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमकंडा/गढ़वा : आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड कमिटी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता विकास कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार का 5 साल पूरा होने वाला है और अपने चुनाव पूर्व किए गए सभी वादों से सरकार मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जनता को छलने का काम किया है और झारखंडियों का कोई काम नहीं कर पाई। केंद्रीय सचिव चंपा देवी ने कहा कि सरकार ने पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैलाया है और बिना चढ़ावे के आम जनता और छात्रों का प्रमाण पत्र तक नहीं बनता।
जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार केवल लेन-देन की सरकार बनकर रह गई है और नीति नियम लागू करने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां बाहर के लोगों को दी जा रही हैं, जिससे झारखंड के पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने कहा कि रमकंडा ब्लॉक में बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता है और वहां दलाल और बिचौलियों का भरमार है, जिससे गरीब जनता का एक भी काम नहीं हो पाता। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजू प्रसाद, केंद्रीय सदस्य सह रमकंडा प्रभारी अजय केसरी, सह प्रभारी प्रहलाद गुप्ता, जिला सचिव शंभू ठाकुर, प्रखंड सचिव पुरुषोत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार, विनय लालमोहन सिंह, मुकेश प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता, बबलू गुप्ता, आलोक गुप्ता, अनुराग गुप्ता, देव प्रताप, वीरेंद्र कुमार, सीताराम गुप्ता, दिलीप सिंह, मधु सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play