भवनाथपुर : श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग पर देवीधाम से लेकर बस्ती मोड़ तक मुख्य पथ के दोनो तरफ पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। कहा कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।
पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। वृक्ष से प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ रहता है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
इस मौके पर हर्षित सिंह, गौतम, अमृत सिंह, शुभम आदि उपस्थित थे।