whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167028
Loading...


झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने किया मसाल जुलूस का आयोजन

location_on पलामू access_time 01-Jul-24, 02:50 PM visibility 696
Share



झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने किया मसाल जुलूस का आयोजन


मेदिनीनगर (पलामू) check_circle
संवाददाता



मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की राज्य कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मसाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस जिला स्कूल चौक से प्रारंभ होकर छः मुहान पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान झारखंड के विधायक शर्म करो, झारखंड सरकार मुर्दाबाद, लूट राज बंद करो, चंपई सोरेन होश में आओ, आदि नारे लगाए जा रहे थे। छः मुहान चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर पारा शिक्षकों को स्थाई शिक्षक बनाकर वेतन देंगे, परंतु उनकी सरकार सहायक अध्यापकों के मामले में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सहायक अध्यापकों के लिए बनाई गई नियमावली केवल एक कोरा कागज साबित हो रही है।
यहां तक कि कैबिनेट में भी आवश्यक सुधार करने में सरकार असफल रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सहायक अध्यापकों को वेतनमान देना तो दूर, अब तक राज्य कर्मी का दर्जा भी नहीं दे पाई है। सहायक अध्यापकों के लिए कोई चिकित्सा सुविधा भी नहीं है, जिससे उनके बीच सरकार के प्रति असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलन को रोक पाना अब नेताओं के बस से बाहर हो गया है। मसाल जुलूस का नेतृत्व अमलेश चौरसिया, अनुराग सिंह और विकास मिश्रा ने किया। जुलूस में अनुज दुबे, इमामुद्दीन अंसारी, रामरूप चौरसिया, नित्यानंद दुबे, धनंजय चौरसिया, संजय सिंह, विनय तिवारी, राजेंद्र दीक्षित, अरविंद चंद्रवंशी, शिव शंकर चौधरी, राजाराम सिंह, इस्माइल अंसारी और अमरेश प्रजापति सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play