whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27235639
Loading...


सड़क विहीन आदिम जनजाति की बस्ती में पहुंचे बीडीओ, ग्रामीणों की समस्या से हुए रूबरू

location_on भवनाथपुर access_time 10-Sep-20, 05:13 PM visibility 677
Share



सड़क विहीन आदिम जनजाति की बस्ती में पहुंचे बीडीओ, ग्रामीणों की समस्या से हुए रूबरू


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर( गढ़वा) : प्रखंड भवनाथपुर अंतर्गत आदिम जनजाति बाहुल गांव कोरवा लहरहा टोला पंचायत उतरी अरसली में पहली बार किसी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा सड़क विहीन गांव का भ्रमण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी ग्रामीणों के साथ बैठक की गई विकास की योजनाओं एवं बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें राशन, पेंशन, आवास, विद्युत व्यवस्था पेयजल, आवागमन हेतु पथ आदि के साथ-साथ जीवन यापन के साधनों का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में से पेंशन, राशन से वंचित लाभुकों को सूचीबद्ध किया गया एवं मौके पर मौजूद संपूर्ण कागजात प्रस्तुत करने वाले लाभुक को ऑन स्पॉट आदिम जनजाति पेंशन की स्वीकृति दी गई।
मनरेगा के तहत आवासीय बस्ती के अंदर मिट्टी, मोरम पथ का अभिलेख तैयार करने का निर्देश दिया गया। एक मात्र ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पूरी बस्ती अंधेरे में है, इस संबंध में उपायुक्त गढ़वा को पत्राचार कर अभिलंब ट्रांसफार्मर लगवाने के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित करने हेतु प्रतिवेदित किया गया। साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं की बहाली हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई। मौके पर प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र किशोर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आवास मनीष कुमार, ग्रामीण रामप्रीत कोरबा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play