गढ़वा : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष गोपाल राम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव श्यामबिहारी राम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:
1. गत माह की बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया और सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया।
2. अगले माह से कार्यालय की अवधि 11 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई।
3. रूपांतर के म्यूटेशन की वसूली 15 के बजाय 11 वर्ष पर करने की मांग की गई।
4. पेंशनरों को आयकर से मुक्त रखने की मांग की गई।
5. आठवें वेतन आयोग का गठन शीघ्र करने की मांग की गई।
6. गठन नहीं होने तक 50% महंगाई भत्ता मूल पेंशन में जोड़कर इस पर जुलाई से 5% महंगाई भत्ता देने की मांग की गई।
7. कल्याण कोष की मजबूती और सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
8. परिवारिक पेंशन अंतर्गत जैनब बीबी कोरवाडीह की 15 वर्षों से लंबित पेंशन का संगठन द्वारा संघर्ष कर शत प्रतिशत भुगतान कराने के पश्चात संघ के प्रति आभार प्रकट किया गया।
बैठक को असर्फी राम (सचिव), के. के. मेहता, सतेंद्र सिंह, सीताराम चौबे (संरक्षक) और गोपाल राम (उपाध्यक्ष) ने संबोधित किया।
अंत में पेंशनधारी मृत्युंजय प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।