whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24534974
Loading...


गढ़वा-रंका विधानसभा का चीर हरण: मिथिलेश कुमार ठाकुर और गिरिनाथ सिंह पर भाजपा का हमला

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-24, 05:13 PM visibility 657
Share



गढ़वा-रंका विधानसभा का चीर हरण: मिथिलेश कुमार ठाकुर और गिरिनाथ सिंह पर भाजपा का हमला
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने मिथिलेश कुमार ठाकुर और गिरिनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेता "चोर-चोर मौसेरा भाई" की कहावत को चरितार्थ करते हैं। उन्होंने कहा कि मिथिलेश ठाकुर को चुनाव जीते हुए 4 साल 7 महीने हो चुके हैं और इतने दिनों तक गिरिनाथ सिंह और मिथिलेश ठाकुर एक दूसरे को ईलू-ईलू (समर्थन देते रहे) करते रहे। विवेकानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बालू, पानी और जमीन की लूट मची हुई है। गिरनाथ सिंह ने भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कभी भी आवाज नहीं उठाई और अब, जब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो गिरनाथ सिंह गांव-गांव जाकर मिथिलेश ठाकुर को भ्रष्ट और बालू चोरी करने वाला बता रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा, "यह पब्लिक है, सब जानती है। कई जगह पब्लिक ने इन्हें डेमोरलाइज भी किया कि आज आप किस मुंह से अपने को मिथिलेश ठाकुर से अलग बता रहे हैं।" उन्होंने कहा कि 4 साल 7 महीने तक मिलजुल कर विधानसभा का शोषण और दोहन करते रहे और अब अचानक क्या हो गया जो दोनों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जनता को यह जानने का हक है कि इनके आपसी संबंध कब और कितना दिन पहले बिगड़े। श्री तिवारी ने दोनों नेताओं से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की और कहा कि जनता को सच बताना आवश्यक है।




Trending News

#1
मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

#4
अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

#5
गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM


Latest News

मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM

डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:52 PM

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:48 PM

64वीं सुब्रतो कप अंडर-17: रंका बना जिला चैम्पियन, प्रमंडलीय स्तर पर करेगा गढ़वा का प्रतिनिधित्व

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:44 PM

एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

बिना लाइसेंस चल रही पैथोलॉजी को एसडीएम ने कराया बंद

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:13 PM

डॉक्टर्स डे पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 08:59 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play