whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476960
Loading...


पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर झामुमो के गंभीर आरोप: घोटालेबाज़ को दिखता है हर जगह घोटाला

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-24, 02:54 PM visibility 693
Share



पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर झामुमो के गंभीर आरोप: घोटालेबाज़ को दिखता है हर जगह घोटाला
प्रेस वार्ता करते झामुमो के नेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पूर्व विधायक की कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन अलकतरा घोटाले में दोषी साबित हुई - झामुमो अलकतरा घोटाला के मास्टरमाइंड थे पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी - झामुमो गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने होटल पद्मावती में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी अपने 10 साल के कार्यकाल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता के लिए नकारा साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के बजाय, श्री तिवारी सत्ता सुख भोगने और जनता की गाढ़ी कमाई दोहन करने में मशगूल रहे। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तो दूर, विधायक निधि की 50 करोड़ की राशि को भी चेक स्लिप के माध्यम से हड़पने का काम किया।
प्रवक्ता ने बताया कि सत्येंद्रनाथ तिवारी की कंपनी, कलावती कंस्ट्रक्शन, को हाल ही में अलकतरा घोटाले में दोषी पाया गया है। श्री तिवारी 1999 से 2015 तक कंपनी के निदेशक रहे थे, और 2009 में विधायक बनने के बाद भी वह कंपनी में लाभ के पद पर बने रहे। जब उनकी कंपनी पर अलकतरा घोटाला का आरोप लगा और श्री तिवारी को जेल जाना पड़ा, तो उन्होंने अपने रिश्तेदार को कंपनी का निर्देशक बनाकर सारा दोष उन पर मढ़ दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में घोटाले के आरोपों से बचने के लिए श्री तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और दो वर्ष जेल काटने के बाद उन्होंने न्यायालय में हलफनामा देकर बताया कि उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन डेढ़ दशक तक कंपनी के निदेशक पद पर रहने के बाद आरोप लगते ही इस्तीफा देने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
प्रेसवार्ता में यह भी बताया गया कि झामुमो चुनाव आयोग को पत्र लिखकर श्री तिवारी को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी। आरोप है कि श्री तिवारी के कार्यकाल में अवैध क्रशर प्लांट संचालित होते थे और बालू ट्रकों को उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाओं में भी श्री तिवारी का नाम जोड़ा गया। प्रेसवार्ता में शिक्षा प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम, गढ़वा प्रमुख फैजूल अंसारी, और नवादा मुखिया सुरेंद्र यादव भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play