whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173471
Loading...


धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया विमुक्त

location_on गढ़वा access_time 27-Jun-24, 08:10 PM visibility 692
Share



धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया विमुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



श्रम अधीक्षक एतवारी महतो की अध्यक्षता में दल ने की कार्रवाई गढ़वा : गुरुवार को श्रम अधीक्षक एतवारी महतो की अध्यक्षता में धावा दल ने गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव प्रखण्ड के मझिआंव के प्रतिष्ठानों से कुल 03 बाल श्रमिक जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम है। विमुक्त कराने के बाद उक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, गढ़वा को सुपूर्द कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाल श्रम पदाधिकारी एवं सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान राधा कृष्ण बालिका विद्यालय के समीप अवधेश ट्रैक्टर वर्कशॉप से तीन बाल मजदूर एवं सोनू जनरल एंड किराना दुकान से एक बाल मजदूर को पकड़ा गया। जानकारी देते हुए बाल श्रम इंस्पेक्टर इतवारी महतो ने बताया कि बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत जिला भर में छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
जहां 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों से काम करवाया जा रहा है वह कानून अपराध है। कहां की किसी भी होटल ढाबा किराना दुकान या अन्य दुकानों में बाल मजदूरों से अगर मजदूरी कराई जाती है तो बाल श्रम अधिनियम के तहत दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज एवं अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मझिआंव बाजार के विभिन्न दुकानों से चार बाल मजदूरों को छुड़ाया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उपरोक्त धावा दल में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष प्रणव कुमार एवम सदस्य मुकेश सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा से संजय ठाकुर, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान से जिला समन्वयक गणेश कुमार और संजय प्रसाद, चाइल्ड लाइन से टीम लीडर राजीव कुमार और मोहमद फारूक अंसारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play