whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471890
Loading...


टंडवा की टीम टी-10 नाइट क्रिकेट की बनी विजेता

location_on रमना access_time 26-Jun-24, 07:10 PM visibility 687
Share



टंडवा की टीम टी-10 नाइट क्रिकेट की बनी विजेता
ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-टू का फाइनल मैच मंगलवार की रात जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में टंडवा क्रिकेट टीम और रमना क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टंडवा की टीम ने 30 रनों से आरसीसी को हराकर कप और 25 हजार रुपए के नगद इनामी राशि पर कब्जा जमा लिया। टंडवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए आरसीसी के टीम आठ विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी। विजेता टीम को जिप अध्यक्ष शांती देवी, थाना प्रभारी असफाक आलम और झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने संयुक्त रुप से ट्राफी और इनामी राशि का चेक प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच शुभम और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ललन गुप्ता को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन समाजसेवी अनुज कुमार और अभिषेक रानू के द्वारा किया गया। मौके पर अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह उर्फ पेड़ा, सचिव अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पटेल, उप सचिव प्रियदर्शी पासवान, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, दिनेश गुप्ता, राजाराम प्रसाद, मुकेश प्रजापति, रंजित कुमार, विकास कुमार, अमित प्रकाश, ऋषि सिंह, विश्वकर्मा सोनी, टंडवा मुखिया संतोष सिंह, बिरैची पासवान, प्रियांशु ठाकुर, प्रकाश कुमार, विक्की गुप्ता, रवि रंजन, टुनटुन सोनी, दीपू सोनी, चंदन पाल, श्रवण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play