whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176275
Loading...


साइकिल वितरण में लापरवाही, छात्रों से वसूले 50-50 रुपये

location_on भवनाथपुर access_time 26-Jun-24, 05:41 PM visibility 680
Share



साइकिल वितरण में लापरवाही, छात्रों से वसूले 50-50 रुपये
दुकाने में पहुँच कर साइकिल दुरुस्त करवाती छात्राएं


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण विभाग से मिलने वाली आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण में संवेदक द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल पहाड़ी के 53 छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया, जिसमें कई साइकिलों में घंटी, लाइट और कैरियर नहीं लगे थे। साथ ही किसी भी साइकिल के टायर में हवा नहीं होने के कारण छात्रों को साइकिल पैदल एक किलोमीटर दूर ले जाकर दुकान में पैसा खर्च कर टायर फिटिंग करानी पड़ी। साइकिल वितरण के पहले दिन ही छात्रों से 50-50 रुपये वसूली की भी शिकायत मिली, जहां गांव के ही उमत रसूल अंसारी द्वारा पैसा वसूला जा रहा था। सिंघीताली निवासी छोटन चौबे को सूचना मिलने पर उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और कुछ छात्रों को पैसा वापस कराया।
हालांकि, विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने पैसा वसूली की शिकायत के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। बताया जाता है कि पूरे झारखंड में पंजाब की कंपनी हीरो ईको टैक्स को साइकिल देने का ठेका दिया गया है, जिसके द्वारा जल्दबाजी में साइकिल कसने के चक्कर में कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। भवनाथपुर प्रखंड में 1200 छात्रों के बीच साइकिल वितरण होना है, जिसमें से मात्र 800 साइकिल ही कसी गई हैं। संवेदक द्वारा साइकिल कसने में लापरवाही के मामले में पूर्व में भी खबर प्रकाशित की गई थी कि संवेदक द्वारा साइकिलों को कसने के बाद खुले आसमान के नीचे धूप में रखा गया है। कल्याण विभाग के प्रखंड प्रभारी राजगीर राम ने बताया कि साइकिल वितरण में पूर्ण रूप से पारदर्शिता का ध्यान रखा जा रहा है और कोई त्रुटि नहीं होगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play