गढ़वा : कुछ दशक पूर्व राज्य के समृद्ध शहरों में गिना जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ इसका विकास ठहर गया। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, जो कुछ समय सत्ता से दूर थे, अब एक बेहतर और समृद्ध गढ़वा के लिए परिवर्तन रैली के साथ जनकल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
अभियान में लोगों से मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखते हुए, आगामी चुनाव में वे सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार हैं। यात्रा के दौरान, लोगों ने कहा कि निश्चित रूप से हम सभी आने वाले विधानसभा चुनाव में रोजगार, सिंचाई और बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सोच-समझकर एक बेहतर उम्मीदवार का चयन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यात्रा के दौरान प्रखंड चिनियाँ के कठौतिया, चिरका, कोल्हुवा हरिजन टोला, कोरवा टोला, और बिलैती खैर के मिशन टोला का दौरा किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से रामलखन यादव, कैलाश यादव, उमेश सिंह, अताउर मुखिया, सुनील माली, सुलपानी सिंह, शिवनाथ चौधरी, राजेश राम, श्यामलाल साव, राजकुमार लोहरा, अरुण कोरवा, नंदू भुईया, चरकु भुईया, इस्लाम अंसारी, उमेश पासवान, भोला पासवान, रामजीव सिंह, विकेंद्र कोरवा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी।