whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176283
Loading...


वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त से मिलकर अधिकारों की बहाली की मांग की

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-24, 06:22 PM visibility 755
Share



वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त से मिलकर अधिकारों की बहाली की मांग की
वार्ड सदस्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा के सभी वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त शेखर जमुवार से मिलकर अपनी मांगें रखीं। वार्ड सदस्यों का कहना है कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। मिलने वालों में गढ़वा सदर, मेराल, डंडा, और रंका प्रखंड के वार्ड सदस्य शामिल थे। अपनी प्रमुख मांगों में उन्होंने कहा कि: - कार्यकारिणी में चयन होने के बावजूद वार्ड सदस्यों के माध्यम से कोई काम नहीं हो रहा है। - अस्थाई समिति का गठन नहीं किया गया है। - वार्ड सदस्यों का भत्ता 2 साल से बकाया है। - बिना कार्यकारिणी के फर्जी योजनाएं चलाई जा रही हैं। - आबूवा आवास योजना में लाभुकों से 10,000-15,000 रुपये वसूले जा रहे हैं। - जल नल योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। - पंचायत भवन खोला नहीं जा रहा है।
- मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जे.ई., ए.ई., और बीडीओ साहब के इशारे पर पेन पेपर पर योजनाएं चलाई जा रही हैं। - 15वीं वित्त और मनरेगा में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हो रहा है। वार्ड सदस्यों ने यह भी कहा कि इस बार वे विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर वोट करेंगे और तय करेंगे कि गढ़वा विधानसभा का विधायक कौन होगा। उन्होंने गढ़वा प्रखंड, रंका प्रखंड, डंडा प्रखंड, और मेराल प्रखंड के बीडीओ के ट्रांसफर की मांग भी की है। वार्ड सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सभी बहुत जल्द अपना इस्तीफा उपायुक्त को दे देंगे। डीसी साहब ने आश्वासन दिया कि सभी बीडीओ के साथ जल्द ही मीटिंग कराकर वार्ड सदस्यों के अधिकार और सम्मान को बहाल किया जाएगा।
डीसी साहब से बातचीत सफल रही और मौके पर गढ़वा विधानसभा के 616 वार्ड सदस्य उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थित सदस्य : - गढ़वा प्रखंड के वार्ड सदस्य अध्यक्ष: रईश खान - रंका प्रखंड अध्यक्ष: दिनेश प्रसाद - डंडा प्रखंड अध्यक्ष: रामनरेश - मेराल प्रखंड अध्यक्ष: आकिब अंसारी - प्रवक्ता: राजू ठाकुर - जिला प्रवक्ता: मुन्ना सिंह - जिला समन्वयक: सईद खान, वेद प्रकाश तिवारी, रंजना दुबे - पंचायत अध्यक्ष: चंदेल चंद्रवंशी - अन्य सदस्य: सोनी देवी, अजय विश्कर्मा, मकबूल अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, और अन्य वार्ड सदस्य।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play