whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176256
Loading...


गढ़वा जिला के बेरोजगार युवा को एस. आई. एस. देगा स्थायी रोजगार

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-24, 05:55 PM visibility 683
Share



गढ़वा जिला के बेरोजगार  युवा को एस. आई. एस. देगा स्थायी रोजगार
जानकारी देते एसआईएस के ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला के सभी ब्लॉक परिसरों में 24 जून 2024 से 2 जुलाई 2024 तक बहाली कैंप लगाया जा रहा है , जिसमें गढ़वा जिला के शहरी एवम ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को एसआईएस लिमिटेड द्वारा बहाली करके चयनित किया जायेगा। यह जानकारी ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल द्वारा दी गई, जिसमें जवानों का शारीरिक शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा के उपरांत उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और आवेदन फॉर्म शुल्क रुपए 350 रूपए देय होगा। इसके बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को सेन्ट्ल टेनिंग एकेडमी अनुशासनपुरम गढ़वा में 1 मास का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा। ट्रेनिंग सेंटर में आने के बाद उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने के बाद उनको एक मास का भोजन रहना, और कीट उपलब्ध कराई जाएगी।
जिसमें पी0 टी0, डी्ल, ड्रील, थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, भी0 आई0 पी0 सुरक्षा, प्राथमिक उपचार , फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान करके एसआईएस लिमिटेड के 3000 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी। भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए भर्ती रमेश कुमार जसवाल ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार, मैट्रिक पास या फेल, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए और लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। भर्ती अधिकारी ने आगे बताया कि जिले के बेरोजगार नवयुवको को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराया जायगा।
तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतू नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एस. आई. एस. लि0 जो आई0 एस0 ओ0 9001-2008 मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा। राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अन्तर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार , पी. एफ. सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई. एस. आई, ग्रुप इन्श्यारेंस, मेडिकल आवास व रियाती मेस की सुविधा , प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई. पी. एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।
भर्ती कैंप का स्थान एवम तिथियां इस प्रकार से है :- 1. मेराल ब्लॉक परिसर में 26.06.2024 2. कांडी ब्लॉक परिसर में 27.06.2024 3. बरडीहा ब्लॉक परिसर में 28.06.2024 4. बिसुनपुरा ब्लॉक परिसर में 29.06.2024 5. मंझियाओ ब्लॉक परिसर में 01.07.2024 6. गढ़वा ब्लॉक परिसर में 02.07.2024 को भर्ती कैंप लगेगा अधिक जानकारी के लिए 8219591494 पर संपर्क करें या www.ssciindia.com को देखें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play