whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176301
Loading...


सदर अस्पताल में लापरवाही का आलम, झामुमो ने की डीसी से कार्रवाई की मांग

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-24, 05:48 PM visibility 682
Share



सदर अस्पताल में लापरवाही का आलम, झामुमो ने की डीसी से कार्रवाई की मांग
डीसी को मांग-पत्र सौंपते झामुमो प्रतिनिधि मंडल के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में लापरवाही का जबरदस्त आलम बना हुआ है। यहां आए दिन लागातर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में झामुमो के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी शेखर जमुआर को आवेदन सौंप कर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की शिकायत करते हुए प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। डीसी को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि सदर अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है। गत सोमवार की संध्या पचपड़वा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को सदर हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान यहां कोई भी कर्मी, प्रबंधक या चिकित्सक सहयोग के लिए मौजूद नहीं थे। वास्तविक जानकारी के लिए रात्रि नौ बजे से 11 बजे का तक सीसीटीवी की जांच कराई जा सकती है।
आवेदन में कहा गया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में जहां एक ओर पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन सक्रियता के साथ सजग होकर काम कर रही थी। वहीं दूसरी और अस्पताल प्रबंधन का लापरवाह रवैया सोच से परे था। ऐसी हरकतों से स्थानीय जन प्रतिनिधि की बदनामी हो रही है। झामुमो नेताओं ने कहा है कि इस मामले की जांच कर लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यदि भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो जनहित में ऐसे भ्रष्ट, असंवेदनशील एवं लापरवाह अधिकारियों का झामुमो लोकतंत्रिक रूप से विरोध करेेगी। आवेदन सौंपने वालों में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर आदि का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play