मझिआंव : बरडीहा प्रखंड के जतरो बंजारी पंचायत के वार्ड नम्बर 3 में देवी धाम के पास स्थित रामदयाल विश्वकर्मा का घर बारिश के कारण मंगलवार शाम चार बजे गिर कर ध्वस्त हो गया है। इससे घर में रखा हुआ बक्सा और घर में रखा अनाज बर्बाद हो गया है। गृह स्वामी ने सरकार के मुआवजे की मांग की है।