गढ़वा : थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि वे अपने जमीन पर घर बना रहे थे, तभी गांव के विजय साहू ने अपने परिवार के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। विजय साहू का दावा था कि यह जमीन उनका है और इस पर कोई भी निर्माण नहीं हो सकता। जबकि उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि यह जमीन उनके बाप-दादा की है और वे पहले से ही इस पर कब्जा जमाए हुए हैं।
घायलों में जितेंद्र कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, विजय साव, अयोध्या साहू, और अरविंद साव शामिल हैं।
Advertisement
सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।