बंशीधर नगर : विगत डेढ़ माह पूर्व हिंदू सेना के उपाध्यक्ष आशीष कुमार की आत्महत्या का मामला उनकी पत्नी गुड़िया देवी द्वारा थाना में आवेदन देने के बाद नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने थाना को आवेदन देकर अपनी ननद नीति देवी, नंदोई मिंटू कुमार,सास संगीता देवी, नाना ससुर गुलाब साह, नानी सास पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाई है।
दिए गए आवेदन में कहा है कि रोड पर का जमीन 0.20 डिसमिल ननद नीति देवी को देने के लिए मेरे पति पर दवाब बना रहे थे। जिसका मैं विरोध कर रही थी। इसी समय से घर में झगड़ा शुरू हो गया था। मेरे नंदोई मिंटू कुमार उक्त विषय को लेकर मेरे घर आकर हमे एवं मेरे पति को गाली गलौज करते हुए जान से मारने कि धमकी दे रहे थे।
मेरे पति सत्रह लाख का जमीन बिक्री किए थे।जिससे पिकअप गाड़ी एवं बच्चों का नाम लिखवाने के लिए और गाड़ी दुर्घटना में दस लाख रुपए दिए थे। इसी साजिश के तहत सास एवं नानी सास मुझे केरोसिन तेल डाल कर जलाने की योजना बना रही थी। जिसे मैंने किसी तरह सुन ली और इसकी जानकारी अपने पति को दिया। गुडिया ने आवेदन में कहा है कि डर कर मेरे पति मुझे मायके भेज दिए।
मुझे मायके भेजे जाने के लगभग एक माह बाद जब मेरे पति बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे, उसी समय 19 अगस्त को मेरे पति की मृत्यु की खबर नंदोई मिंटू कुमार के द्वारा मुझे मिला। मुझे यहां आने से पहले ही मेरे पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तब से ही मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये लोग ही मेरे पति की हत्या किए है।
गुड़िया ने बताया है कि वह अपने दुध मुंहे बच्चे के साथ जब ससुराल आई तो सास, नानी सास यह कहते हुए गाली गलौज करने लगी की तुम मेरे बेटे को खा गई। उन्होंने कहा कि मेरे पति की तरह मुझे भी ये लोग जान से मार सकते है। गुड़िया ने उक्त मामले की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।