बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हेन्हो मोड़ के निकट हुए मोटर साइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।
घायलों में थाना क्षेत्र के कुशदंड गांव निवासी कुर्बान अंसारी और मुख्तार अंसारी का नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि वे लोग नगर उंटारी बाजार से घर जा रहे थे, इसी क्रम में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरने से वे घायल हो गये।