धुरकी : धुरकी प्रखंड कार्यालय के मिटिंग हाॅल मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने सभी पंचायत के मुखिया और आम बागवानी के लाभुक, महिला समूह की दीदीयों के साथ बैठक किया।
बैठक मे बीडीओ ने कहा की सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना बिरसा हरित क्रांति के तहत लगाए गए आम बागवानी मे लाभुक नियमित देखभाल करते रहें। उन्होंने इस दौरान सभी लाभुको से कहा की आम बागवानी मे जितने भी पौधे लगाए गए हैं सभी पौधों को तेज आंधी और हवा के बहाव से सुरक्षित रखने के लिए टेका लगाएं। बीडीओ ने सभी लाभुको से यह भी कहा की बागवानी को सुरक्षित रखने के लिए उसका घेराव किया जाना अतिआवश्यक है घेराव करने और पौधों मे टेका लगाने के लिए सरकार पैसा भुगतान करेगी।
वहीं इस दौरान बीडीओ ने लाभुको से यह भी कहा की आम बागवानी मे अगर कोइ भी मनरेगा कर्मी पैसों की मांग करते हों अथवा तकनीकी अड़चन लगाने की बात कहते हैं तो लाभुक उनसे सीधे संपर्क कर सूचना दे कार्यावाई निश्चित रूप से होगी।
बैठक मे जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार, पंचायती राज के कोडीनेटर जीतेंद कुमार, मुखिया लक्ष्मण यादव, सत्यनरायण बैठा, कनिय अभियंता धर्मेंद्र चौधरी बीएफटी शशी कुमार, शुभलाल राम सहित समूह की दीदी मौजूद थी।