धुरकी : थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने बीरवल गांव से पशू तस्कर के आरोपी गोविंद गुप्ता उर्फ साव को पकड़ कर रमना थाना के प्रभारी थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त आरोपी अभियुक्त रमना थाना के कांड संख्या 92/20 के तहत अवैध रूप से पशू की खरीद बीक्री करने का आरोपी था। उन्होंने बताया की बुधवार को धुरकी पुलिस के सहयोग से आरोपी अभियुक्त को पकड़ कर रमना थाना मे सुपुर्द कर दिया है।