भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी का कोरोना पीजिटिव रियोपोर्ट आने पर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। बैंक बुधवार से बंद हो गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सभी कर्मियों का कोरोना जांच हुआ। रिपोर्ट आने तक बैंक शाखा बंद रहेगा। कोरोना पॉजिटिव का इलाज कोविड अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। हालांकि इस बावत बैंक के किसी अधिकारी से संपर्क करने पर संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।