भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव निवासी नैबत सिंह 55 वर्ष को राजा साहब यात्री बस में कुचल दिया, जिससे नैबत सिंह की मौत घटनास्थल पर मौत हो गई। भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नैबत सिंह अपनी साइकिल से अमरुद बेच कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रोदो मेन रोड पर भंडरिया से डालटेनगंज की ओर जा रही राजा साहेब यात्री बस सामने से रौन्दते हुए भाग गया। नैबत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पसरा रहा। बस कुचलने के बाद तेजी से भाग गया। बाद में रमकंडा में उस बस को पकड़ लिया गया है। भंडरिया पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।
इस घटना की पुलिस मामला दर्ज कर करवाई कर रही है।