केतार : बलीगढ़ पंचायत के चचेरिया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार बहुत नीचे हो गया है, जिससे करंट के चपेट में आने का खतरा बढ़ रहा है। क्योंकि आम आदमी को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है, और अभी तक इसको देखने के लिए बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। अभी तक लोगों के बीच में डर का माहौल बना है। कभी भी बड़ा खतरा हो सकता हैं परंतु बिजली विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।