गढवा : गढ़वा सदर प्रखंड के बिरबंधा गांव में बिरबंधा पंचायत भवन के जमीन को जबरन जोत कोड करने पर बिरबंधा पंचायत के ग्रामीण पंचायत भवन पर एकजुट होकर आक्रोशित हो गए। जोत कोड करने वाला कुलदीप राम पंचायत भवन के बगल का रहने वाला है। उसका कहना है कि पंचायत भवन वाला मेरा जमीन है और कोर्ट से हमको डिग्री मिला हुआ है और वह हमेशा ठेकेदार पर दबाव डालता है। पंचायत भवन का बाउंड्री का काम अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। पंचायत भवन का जमीन जीएम लैंड है।
बिरबंधा पंचायत मुखिया अलिजमा अंसारी ने बताया कि पंचायत भवन का जमीन जीएम लैंड है और यह 2008 में पंचायत भवन बना है। इसका रसीद भी है मेरे पास। कुलदीप राम ने पंचायत भवन के जमीन को जबरदस्ती जोत कोड करते आ रहा है।
बोलने पर हम लोग के ऊपर केस और गाली गलौज करने लगता है। यह सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। पंचायत वासी में बहुत ही आक्रोश है। उनलोगों का मांग है कि कुलदीप राम पर कानूनी कार्रवाई किया जाए नहीं तो इसका दिनों पर दिन मनोबल बढ़ता जा रहा है। यह किसी का जमीन जबरदस्ती जोत कोड कर सकता है। प्रशासन ने पंचायत वासियों को समझा-बुझाकर वहां से भेजा दिया।
मौके पर गढवा सीओ, गढवा सीआई, कर्मचारी झामुमो के प्रवक्ता और पंचायत के वासी मौजूद थे।