whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

केंदू पता खलिहान में धड़ल्ले से करायी जा रही है बाल मजदूरी

location_on रमना access_time 31-May-24, 06:55 PM visibility 669
Share



केंदू पता खलिहान में धड़ल्ले से करायी जा रही है बाल मजदूरी
जांच करने पहुंची जिप अध्यक्ष


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : मौसमी वनोपज केंदूपता एक मुख्य व्यवसायिक पता है। जिससे झारखण्ड स्टेट फारेस्ट डेवेलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को राजस्व प्राप्ति होती हैं। जेएसएफडीसीएल गढ़वा का पत्रांक 422 तिथि 20/5/2024 के आलोक में प्रमंडलीय प्रबंधक लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडलीय द्वारा वर्ष 2024 के विक्रीत केंदू पता लॉट उतरी वन प्रमंडल प्रक्षेप गढ़वा -1, लॉट गढ़वा (पी)ए /2024 के इकाई संख्या -180 कुशडंड में खलिहान फाँड़ी छपरदागा में खोलने का आदेश 20/5/2024 को निर्गत किया गया हैं लेकिन इस खलिहान में केंदू पता का क्रय खरीदी ग्रामीण केंदू पता मजदूरों से खलिहान खोलने के आदेश निर्गत की तिथियां से तीन दिन पूर्व से ही केंदू पता ठेकेदार व्यवसायी के द्वारा खरीदीं का काम शुरू कर दिया गया था।
Advertisement
जो सरासर निविदा नियम का उल्लंघन हैं। आखिर आदेश निर्गत होने की तिथि से पूर्व ही केंदू पता का खरीद-फरोक्त कैसे शुरू हो गया। केंदू पता मजदूरों ने बताया कि हमलोग 17, 18 तारीख से ही केंदु पता का बिक्री इस फॉडी में कर रहे हैं। इतना ही नहीं बाल मजदूरी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए बालमजदूरों को भी केंदु पता मजदूरी में लगाया गया और उनसे मानक दर से कम डर पर केंदु पता का खरीदी किया गया। उक्त सभी बाल मजदूरों की उम्र करीब 10-12 वर्ष का था। इस खलिहान के अनुमति मिलने से पूर्व ही खलिहान प्रभारी के रूप मे मनोज यादव को तिथि 6 मई 2024 को ही पहचान पत्र निर्गत कर दिया गया है। आदेश निर्गत होने के पूर्व ही केंदू पता का खरीदीं शुरू किया जाने लगा था। जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी इस खलिहान की जांच करने गयी तो खलिहान प्रभारी के द्वारा कोई भी खलिहान खोलने का कागजात नहीं दिया गया।
Advertisement
इसकी सूचना पर थाना प्रभारी असफाक आलम, वनपाल प्रथम नीरज कुमार, वनरक्षी सचिन सिंह और प्रवीण शुक्ला उक्त स्थल पहुंचे, जहां काफी जादोजहज के बाद रात्रि करीब आठ बजे वनपाल द्वारा जिला अध्यक्षा महोदय को बताया गया कि इस लॉट का आदेश निगम द्वारा दिया गया और यह वैध है। श्रम अधीक्षक ऐतवारी महतो ने बताया कि अखबार वाले लोग इस तरह फोटो वीडियो बना कर परेशान करते रहते हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play