गढ़वा : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन का गुरुवार को गढ़वा आगमन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। होटल वेनस में ठहरे मंत्री का नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय की ओर से भगवान बिरसा मुंडा का मोमेंटो और अंगवस्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मंत्री मेनन भाजपा नेता राजीव राज तिवारी के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।
मौके पर भाजपा नेता प्रमोद चौबे, चंदन जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र राम, विशाल गुप्ता, छोटन सोनी, विनोद जायसवाल, अंजलि गुप्ता, कंचन जायसवाल, उषा देवी, धनंजय तिवारी मौजूद थे।