बंशीधर नगर : प्रखण्ड के कोल्हुआ ग्राम में सोमवार की रात नथुनी राम के घर पुलिस ने छापेमारी कर जावा महुआ व शराब बनाने का उपकरण नष्ट कर दिया। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षु दरोगा राजेश मुंडा ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी किया गया ।शराब बनाने वाले को पुनः शराब नहीं बनाने व बेचने का चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।