whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269845
Loading...


किताबी बोझ से अलग हट कर सर्वांगीण विकास ही कैंप का उद्देश्य : निदेशक बीएसकेडी

location_on गढ़वा access_time 27-May-24, 06:27 PM visibility 671
Share



किताबी बोझ से अलग हट कर सर्वांगीण विकास ही कैंप का उद्देश्य : निदेशक बीएसकेडी
कैंप में शामिल छात्राएं


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में समर कैंप के नवम दिवस के समापन सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएसकेडी विद्यालय के निदेशक संजय सोनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में होम्योपैथी डॉक्टर अर्जुन विश्वकर्मा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि बीएसकेडी के निदेशक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की यहाँ के बच्चे सौभाग्यशाली हैं जो यहाँ के शिक्षकों के द्वारा गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर जोर दी जा रही है। सरकार द्वारा यहां विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके कारण छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। उन्होंने कहा की खेल के माध्यम से भी छात्रा अलग-अलग क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
जो बच्चे खेल में आगे होते हैं, वही पढ़ने में भी एक्सीलेंस होते हैं। क्योंकि शारीरिक के साथ मानसिक विकाश भी तीव्र गति से होता है। स्वास्थ्य रहने के लिए आप सभी के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। खेल हमें बहुत कुछ देता है, पर लेता कुछ भी नहीं है, इसलिए टीम स्पिरिट के साथ आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। सभी को खूब खेलना, खूब पढ़ना चाहिए। पढ़ाई और खेल का अन्योनाश्रय संबंध है। उन्होंने सभी छात्रा को पेन देकर सम्मानित करते हुए कहा की यहाँ की छात्रा खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल आएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में होम्योपैथी डॉक्टर अर्जुन विश्वकर्मा ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आगे बढ़ाने के लिए जीवन में संघर्ष और मेहनत के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
संयम से आप आगे बढ़ सकते हैं। चाहे पढ़ाई के क्षेत्र में या खेल के क्षेत्र में हो सभी को संयमित होकर आगे बढ़ने के दिशा में कार्य करनी चाहिए। यह कैंप एक बेहतर माहौल स्थापित करता है, जिसके सामंजस्य से विद्यार्थियों को आगे जाने का अवसर प्रदान होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रियाज अहमद के द्वारा सभी अतिथि और विशिष्ठ अथिति को बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि विद्यालय में समर कैंप के माध्यम से बच्चों को संवारा जा रहा है, जिससे बच्चे लाभान्वित होकर एक आदर्श नागरिक बने। उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज यहां की छात्राएं विभिन्न खेलों के माध्यम से अपने को सुसज्जित करने में लगी हैं।
आज के कैंप में कबड्डी में 22, वालीबाल में 17, क्रिकेट में 19, टेबल टेनिस में 18 छात्रा भाग ली। समर कैंप का समापन मंगलवार को प्रातः 8.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके मुख्य अतिथि सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल ऑफिसर कैंसर राजा होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, प्रणव झा, रमाशंकर सिंह, मनीष कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play