भवनाथपुर : थाना मोड़ मुख्य पथ से भवनाथपुर थाना को जोड़ने वाली पथ पर स्थित वर्षो पुरानी पुलिया किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। उक्त पुलिया का निर्माण करीब तीन चार दशक वर्ष पूर्व कराया गया था, जो अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँच गई है। पुल के नीचे से दोनों पिलर टूट चुकी है, साथ ही उक्त पुलिया के उपर की ढलाई टूटने से एक बड़ा सा होल बन चूका है।
किसी तरह थाना जाने आने वाले ग्रामीण और पुलिस कर्मी अपना जान हथेली पर रखकर प्रतिदिन चल रहे हैं। पुलिया जर्जर होने से पुलिस वाहन को भी बड़ी सावधानी से पुल से गुजरना पड़ता है, अगर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी अवैध कार्य में संलिप्त बड़े वाहन को पकड़ा जाता है, तो उस वाहन को पुलिस द्वारा थाना मोड़ स्थित मुख्य पथ के किनारे ही खड़ा करना पड़ता है।
थाना को जोड़ने वाली इस पुलिया का नवनिर्माण कराने हेतु कई थाना प्रभारियों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग किया जा चुका है परंतु आज तक पुलिया का कार्य जस का तस पड़ा हुआ है।