गढ़वा : अग्रवाल परिवार के द्वारा शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप लगातार 36 वें सप्ताह 200 जरूररतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल परिवार के मानस अग्रवाल ने कहा अग्रवाल परिवार सदा ही जरूररतमंदों और दिनहीनों की सेवा करता रहता है। इसी सेवा के तहत लगातार 36 वें सप्ताह प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। सेवा करने की प्रेरणा मुझे और मेरे परिवार को दादा स्व.पदुम लाल अग्रवाल जी, स्व. रामलला अग्रवाल जी, हीरा लाल अग्रवाल जी और डॉ जवाहर लाल अग्रवाल जी से प्राप्त हुई है।
शहर के हृदय स्थली बस स्टैंड के सामने मेरे परदादा स्व. शालीग्राम अग्रवाल जी के नाम से सरकारी मध्यविद्यालय की स्थापना करवाई और भवन का निर्माण भी करवाया।
रामलला मंदिर स्टेशन के नजदीक है उस मंदिर मे भगवान हनुमान जी के मंदिर का निर्माण करवाया। शहर के शिवढोंढा मंदिर के प्रागण में बावली का निर्माण करवाया। हम उन्हीं की प्रेरणा से प्रेरित हो कर सेवा में लगे रहते हैं। जैसा की आप देख सकते हैं, मेरे छोटे भाई सौम्य श्रेष्ठ और अथर्व अग्रवाल को भी सेवा करने ने कितना आंनद आता है। दादा जी का स्लोगन था जन सेवा ही प्रभु सेवा है।
वहीं हर्ष अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर प्रसाद रूपी भोजन का वितरण 200 लोगों के बीच किया गया। इस तरह का आयोजन अग्रवाल परिवार के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। अग्रवाल परिवार के द्वारा शादी कि सालगिरह, जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि के उपलक्ष्य में लगातार इस तरह का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल, मानस अग्रवाल, सौम्य श्रेष्ठ, अथर्व अग्रवाल आदि उपस्थित थे।