गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के ब्रह्म स्थान के पास से पलाश के पेड़ से फांसी लगा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक नगदरवा गांव के पाल टोला निवासी स्वर्गीय नारद पाल का पुत्र विकास पाल 38 वर्ष बताया गया है।
घटना के संबंध में मृतक विकास पाल का चचेरा भाई विक्रम पाल ने बताया कि आपसी किसी बात को लेकर मृतक विकास पाल को अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था।।इसके बाद सुबह 7:30 बजे वह अपने घर से निकला हुआ था। गांव के लोग काम करने के लिए उधर निकला तो देखा कि पलाश के पेड़ में विकास पाल रस्सी बांधकर उसमें फांसी लगाकर लटका हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण के साथ परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो विकास पाल फांसी पर लटका हुआ था।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां अंतर परीक्षण के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।