whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264121
Loading...


पीएम के स्वच्छ भारत मिशन पर लग रहा पलीता, कचरे से पटा श्री बंशीधर नगर शहर

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 24-May-24, 08:50 PM visibility 665
Share



पीएम के स्वच्छ भारत मिशन पर लग रहा पलीता, कचरे से पटा श्री बंशीधर नगर शहर
थाना के बगल में लगा कचरा का अंबार


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : पीएम नरेन्द्र मोदी ने जहां देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को मिशन बना दिया है। लेकिन श्री बंशीधर नगर पंचायत के हाकिम और हुक्मरान पीएम के मिशन पर पलीता लगा रहे हैं। यहां सफाई के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं उसके बावजूद पूरा शहर कचरे से पटा हुआ है। सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर सरकारी राशि को ठिकाने लगा दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि श्री बंशीधर नगर शहर को स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाने की जिम्मेवारी नपं की है। लेकिन नपं बनने के 8 वर्षों बाद भी शहर को स्वच्छ एवं विकसित बनाने की दिशा में ईमानदार कोशिश नहीं हुई है। शहर के विभिन्न वार्डों की बात तो दूर शहर की हृदयस्थली थाना के बगल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
वहीं थाना के सामने मुख्य गेट पर व शहर की गलियों में स्थित नालियां बजबजा रही हैं। नालियों से निकल रही बदबू से शहर वासियों का जीना मुहाल हो गया है। लोग नगर पंचायत की करतूत से आजीज आकर दुर्गंध में जीवन जीने को मजबूर हैं। शहरवासी नगर पंचायत को नरक पंचायत घोषित कर चुके हैं। नतीजतन लोग गंभीर बीमारी से भी ग्रसित हो रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिये नगर पंचायत की ओर से सफाई सुपरवाईजर को बहाल किया गया है, उन्हें ही सफाई की जिम्मेवारी दी गई है। लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने की बात तो दूर सफाई सुपरवाईजर जहां निवास करते हैं वहीं पर नालियां बजबजा रही हैं। जबकि उसी रास्ते में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी का भी निवास है।
उनके घर के पास भी कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है तो इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई सुपरवाईजर के द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने कि दिशा में कितना कार्य किया जा रहा है। जबकि सफाई के नाम पर प्रतिमाह साढ़े चार लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सफाई में शहर जीरो, सफाई के पैसे से सुपरवाईजर बना हीरो नगर पंचायत शहर की सफाई कराने में जीरो साबित हो रहा है। जबकि सफाई कराने वाले सफाई सुपरवाईजर सफाई के पैसे से हीरो बन गया है। शहर की सफाई के नाम पर नगर पंचायत की ओर से नगर पंचायत कार्यालय का दो ट्रैक्टर, सात ऑटो टीपर एवं सफाई सुपरवाईजर का दो ट्रैक्टर कुल 11 वाहनों को लगाया गया है। जबकि 40 से 45 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। उसके बाद भी शहर की हृदयस्थली को भी स्वच्छ नहीं बनाया जा सका है।
जबकि विभिन्न वार्डों में सफाई के नाम पर झाड़ू लगाने की जगह पैसे को ठिकाने लगाने का काम जोरों से किया जा रहा है। क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी : इस संबंध में पूछने पर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में दो बार झाड़ू लगाया जा रहा है। अगर कहीं कचरा पड़ा है तो जल्द ही सफाई करा दी जायेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play