भवनाथपुर : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलां को इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात भवनाथपुर-मकरी मुख्य स्थित ढेकुलिया के समीप दो मोटरसाइकिल के आपस में टक्कर से खरौंधी प्रखंड के राजी निवासी गुलाबचंद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलाबचंद व विकास पासवान दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर से राजी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से शराब के नशे में आ रहे संतोष कुमार भुईयां के मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे गुलाबचंद पासवान का पैर टूट गया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना में अरसली निवासी शांति देवी अपने पुत्र राजू के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही थी।
इसी क्रम में भवनाथपुर रेलवे साइडिंग स्थित हनुमान मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो ने धक्का मारो दिया। जिससे पैर टूट गया। चिकितसको ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया है।