गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर बुधवार को कार के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी सुदामा पासवान का पुत्र कृष्ण कुमार पासवान बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विनय रजवार का पुत्र अजीत कुमार रजवार एवं गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा बिरहा मोहल्ला निवासी कुश प्रसाद केसरी का पुत्र हिमांशु कुमार केसरी के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि कृष्ण कुमार पासवान व अजीत कुमार रजवार गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला में डेरा में रहकर गढ़वा में पढ़ाई करता है। बुधवार को वह दोनों पैदल ही अपने डेरा से चिनिया रोड पढ़ाई करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान टंडवा दानरो नदी स्थित पुल के पास कार व साइकिल में टक्कर हो गया, इसमें दोनों पैदल जा रहे छात्र भी घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे टेंपो से इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया।