गढ़वा : शहर के डीएवी मॉडल स्कूल सह जय हिंद कोचिंग सेंटर में नवीं एवं दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुशील केशरी, प्राचार्य गुलाम सरवर, शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पूनम देवी आदि के संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर संजू कुमारी, गोल्डी कुमारी, शाइस्ता खातून, अनबिया परवीन, ग्रेसी केशरी और रिया कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सिद्धिका एवं ग्रुप ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावे कई छात्र- छात्राओं ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
तत्पश्चात दसवीं में 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अर्जुन कुमार को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही दसवीं के नैतिक कुमार सिंह, आयुष कुमार और भारती कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं नवीं की अनुराधा गुप्ता को शील्ड से सम्मानित किया गया। अनुष्का कुमारी, एंजेल कुमारी, दुर्गा कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रज्ञा राज को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर निदेशक श्री केशरी ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह के आयोजन से बच्चों का हौसला बढ़ता है और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
शिक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य कर रहा है। प्राचार्य ने बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर शिक्षक मदन मोहन द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, आरती देवी, श्वेता कुमारी, तान्या सोनी आदि उपस्थित थे।