भवनाथपुर : पंचायत समिति सदस्य चन्दन कुमार ठाकुर ने पेयजल संकट से जूझ रहे भवनाथपुर सब्जी बाजार के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नन्दजी राम से मुलाकात कर सब्जी बाज़ार में दो वर्ष से खराब पड़े पंचायत निधि द्वारा निर्मित जलमीनार को बनवाने की मांग की है।
आवेदन में पंसस ने लिखा है कि जलमीनार खराब रहने से अगल -बगल के लगभग 20 घरों के अलावा सब्जी खरीदने आने वाले लोगों एवं राहगीरो को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सब्जी बाजार में ही पीएचडी विभाग से लगा तीन चापाकल भी पाईप की कमी से एक बाल्टी पानी देने के बाद सुख जा रहा है। पंसस ने जलमीनार के अलावा सब्जी बाजार में लगे पीएचडी के तीन चापाकल एवं बाजार में ही बस्ती गली में पीएचडी के चापाकल की जल्द मरम्मत की मांग की है।