whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193124
Loading...


नपं में कमीशनखोरी की भेंट चढ़ रही विकास योजनाएं

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 22-May-24, 06:36 PM visibility 663
Share



नपं में कमीशनखोरी की भेंट चढ़ रही विकास योजनाएं
खराब जलमीनार


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत में विकास योजनाएं कमीशनखोरी की भेंट चढ़ जा रही हैं। योजनाओं का लाभ शहर वासियों को नहीं मिल पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण नगर पंचायत की ओर से करोडों रुपये खर्च कर लगाये गये जलमीनार है। शहर में अधिष्ठापित अधिकांश जलमीनार खुद प्यासे हैं। प्यासे जलमीनार दीया तले अंधेरा वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में पेयजल की समस्या को देखते हुये नगर पंचायत की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 51 जलमीनार लगाया गया है। साथ ही उक्त जलमीनार से शहर में लगभग 30 घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जाना था। ताकि शहरवासियों को पेयजल संकट से निजात मिल सके एवं शहर में आने जाने वाले राहगीरों के तपती धूप में वे हलक तर हो सके।
किंतु जलमीनार में कमीशन खोरी होने के कारण शहर में लगे अधिकांश जलमीनार हाथी के दांत साबित हो रहे हैं। जलमीनार खराब एवं बेकार होने के कारण लोगों को एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। जहां जलमीनार लगा है वहां भी एक बूंद पानी उपलब्ध नहीं है। लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि शहर की हृदयस्थली गोसाईबाग मुंडन घाट, गर्ल्स हाईस्कूल, थाना के निकट एवं स्टेट बैंक के पास लगे जलमीनार बिन पानी के हांफ रहे हैं। लोग बूंद बूंद पानी के लिये तरस रहे हैं। जबकि यह इलाका भीड़ भाड़ वाला है। यहां से लोग बाहर आते जाते हैं। गर्ल्स हाईस्कूल के पास लगाया गया जलमीनार लगने से लेकर आज तक एक बूंद पानी नहीं दिया है।
जबकि गर्ल्स हाईस्कूल में लगभग आठ सौ से एक हजार तक छात्राएं पठन पाठन करने आती हैं। सूत्र बताते हैं कि जलमीनार अधिष्ठापन योजना में ठेकेदार के द्वारा पांच वर्षों तक जलमीनार की देखभाल कर लोगों को पानी उपलब्ध कराने का प्रावधान है। किंतु ऐसा नहीं हो रहा है। यह गंभीर सवाल है। जलमीनार योजना की बदहाली इस बात के प्रमाण हैं कि उक्त जलमीनार से शहरवासियों एवं शहर में आने वाले राहगीरों की हलक तर हो या ना हो किन्तु नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नोटों से हलक जरूर तर हुई है। इस संबंध में श्री बंशीधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जो जलमीनार खराब है उसे दुरुस्त कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। खराब मोटर को ठीक कराने के लिये भेजा गया है जल्द ही जलमीनार को चालू करा दिया जायेगा। ताकि लोगों को पानी मिल सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play