गढ़वा : लियो क्लब ऑफ़ गढ़वा ज्ञान गंगा ने उडसुगी गाँव मे बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया ।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में लियो ज्ञान गंगा के पूर्व अध्यक्ष तथा लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लियो अनुप कुमार ठाकुर ने बताया की हम सब समय समय पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते रह्ते है और आगे भी करते रहेंगे।
लियो ज्ञान गंगा के अध्यक्ष लियो शिप्रा रानी ने कहा कि हम अपने मातृ क्लब के मार्गदर्शन से लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक कर रहे है। हमलोग ने कार्यक्रम के लिए ग्रामीण क्षेत्र चुना क्योंकि यहां शिक्षा स्तर को बढ़ाना है। लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया गया।
इस कार्यक्रम को संपन्न करने में विश्वजीत केसरी का अहम योगदान रहा था जिन्होंने अपने जन्मदिवस पर इस कार्यक्रम को करने का प्रस्ताव रखा था।
कार्यक्रम के दौरान लियो वाइस प्रेसिडेंट गौरव केसरी, लियो अदिति रानी, लियो आदर्श केसरी, लियो उज्जवल रोशन, लियो पल्लवी जयसवाल लियो, अनुपमा कुमारी आदि उपस्थित थे।