whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178169
Loading...


सीएसपी संचालक पर 14 हजार रुपया निकालने का आरोप

location_on कांडी access_time 21-May-24, 05:49 PM visibility 673
Share



सीएसपी संचालक पर 14 हजार रुपया निकालने का आरोप


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड के शिवपुर गांव निवासी कन्हाई प्रसाद गुप्ता ने अपने ही गांव के एक सीएसपी संचालक पर 14 हजार रुपया गलत तरीके से निकालने का आरोप लगाते हुए कांडी थाना में आवेदन दिया है। थाना को दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि शिवपुर गांव निवासी सीएसपी संचालक बबलू पाण्डेय द्वारा मेरे स्टेट बैंक के खाता संख्या 11794895797 से 14 हजार की निकासी किया गया है, जिसकी जानकारी मुझे नहीं हुआ। उक्त बैंक खाता मेरा व मेरी पत्नी कौशल्या देवी के नाम से संयुक्त खाता है। जब मैं लेबर कार्ड का पैसा चेक कराने गया तो उक्त निकासी की जानकारी हुआ। 3 दिसंबर 2023 को 14 हजार का अवैध निकासी किया गया है। जब उक्त निकासी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप अपने से निकासी किए हैं मेरे रजिस्टर में आपका हस्ताक्षर है।
पीड़ित ने कहा कि मैं अभी तक दो बार ही एक बार 5 हजार और दूसरा बार 2 हजार ही निकासी किया हूं। जबकि मुझसे रजिस्टर में तीन बार हस्ताक्षर करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि चलो क्या हुआ मैं यही पर पैसा निकासी व चेक कराता हूं तो हस्ताक्षर करने से क्या होगा। बैंक खाता का डिटेल निकलवाने पर 20 मार्च 2023 से 25 जुलाई 2023 तक ही दिए हैं। उक्त आरोप के बारे में सीएसपी संचालक ने बताया कि कन्हाई गुप्ता के द्वारा मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार व गलत हैं। मैं 2013 से सीएसपी का संचालन कर रहा हूं आज तक इस तरह का कोई आरोप नहीं है। वह मेरे सेंटर पर अभी तक मात्र तीन बार ही निकासी किए हैं। 2 अक्टूबर 2023 को 5 हजार, 3 दिसंबर 2023 को 14 हजार और 18 जनवरी 2024 को 2000 हजार का निकासी किया गया है।
जिसका सारा दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित है। मैं अपना सारा दस्तावेज कांडी थाना में भी गुरुवार को प्रस्तुत कर चुका हूं। इस विषय में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play