whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177148
Loading...


इंश्यारेंश कंपनी के रिजनल मैनेजर को 2.56 लाख रुपये 45 दिनों में भुगतान का आदेश

location_on गढ़वा access_time 21-May-24, 05:40 PM visibility 673
Share



इंश्यारेंश कंपनी के रिजनल मैनेजर को 2.56 लाख रुपये 45 दिनों में भुगतान का आदेश
जिला उपभोक्ता फोरम


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग दो सदस्यीय पीठ ने एक अहम फैसले में रॉयल सुंदरम जेनरल इंश्यारेंश कंपनी लिमिटेड के रिजनल मैनेजर को 2.56 लाख रुपये 45 दिनों में भुगतान का आदेश मंगलवार को दिया है। पीठ में आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय और एकबाला कुमारी शामिल थे। गढ़वा थानांतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी शाह मोहम्मद अंसारी ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भुक्तभोगी का आरोप था कि 28 दिसंबर 2015 को कल्याणपुर रोड स्थित अकेलवा आम के पास उनका वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान वैन बीमा अवधि में था। आरोप लगाया था कि शिकायत कराने के बाद भी उन्हें बीमा की राशि नहीं मिली। उन्होंने रॉयल सुंदरम जेनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से वैन का बीमा कराया था।
बीमा अवधि 30 अक्टूबर 2015 से 29 अक्टूबर 2016 तक मान्य था। उसके लिए उन्होंने 21 हजार 449 रुपये का प्रीमियम का भुगतान भी किया था। उसके बाद भी उन्हें बीमा का लाभ कंपनी की ओर से नहीं दिया गया। उससे उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान हुआ। मामले में भुक्तभोगी की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया। भुगतान के लिए दिए गए आदेशित राशि 2.56 लाख रुपये में दुर्घटना के बाद वाहन की रिपेयरिंग में आए खर्च 2.16 लाख के अलावा मानसिक और आर्थिक नुकसान के एवज में 30 हजार और मुकदमा खर्च के तौर पर 10 हजार शामिल है। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं करने पर नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करने का आदेश दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play