whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178321
Loading...


पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अंतरराज्यीय चोरों की शातिर नजर

location_on रंका access_time 20-May-24, 07:13 PM visibility 663
Share



पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अंतरराज्यीय चोरों की शातिर नजर
अपराधियों के गिरफ्तारी की जानकारी देते एसडीपीओ रोहित राजन सिंह एवं अन्य


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : पीएम मोदी की घर घर नल से पेयजल तथा हर खेत को पानी की ड्रीम प्रोजेक्ट पर काफी तेजी से काम चल रहा है ताकि लोगों तक आसानी से शुद्ध पानी सबों को मिल सके। पर इसके राह में चोरों नें अपना दिमाग लगाना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में रंका थाना क्षेत्र के सिरोई खुर्द एवम कटरा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में पाईप लाईन बिछाने के काम जारी है। रविवार की देर रात 1:30 बजे हुरदाग गांव में जलापूर्ति योजना का पाइप स्टोर कर रखा गया है। वहां से काले रंग की स्कार्पियो में बैठे पांच व्यक्तियों द्वारा एक ट्रक जिसका नंबर जे एच 10जी 2735 पर डीआई पाईप लोड किया जा रहा था। उक्त स्कार्पियो से रेकी भी किया जा रहा था। साथ ही एक बाइक से भी रेकी हो रही थी।
स्टोर के गार्ड ने टाॅर्च जलाकर शोर मचाने लगा। इसके बाद चोर भाग कर तीन किमी दुर लोहवा पुल के पास एक लाइन होटल के पास रुके। इसकी सूचना रंका पुलिस को दी गयी। डीएसपी रोहित राजन सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी अनिल नायक, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने टीम बनाकर छापेमारी किया। होटल से चारों को गिरफ्तार किया। पाइप से आधा ट्राली लदी ट्रक, स्कार्पियो, और बाइक को थाना लाया गया। गिरफ्तार आरोपी मुमताज अंसारी इसका पुत्र सजाद अंसारी दोनो धनबाद जिला के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबाडी के निवासी हैं। इसके अलावा पलामू के चैनपुर थाना बूढ़ीवीर गांव के वाजुदीन अंसारी के पुत्र अयूब अंसारी धनबाद और जिला के सब्बा अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दो लोग बाइक से रेकी कर रहे थे और मुमताज और उसका बेटा सजाद अंसारी पाईप लोड करा रहे थे। चोरी के पाइप रामगढ़ जिला में बेचा जाता है। डीएसपी रोहित राजन ने बताया कि स्कार्पियो पर दोनों पिता पुत्र दो दिन से पाईप चोरी के लिए ट्रक एवं लेबर के साथ मौके की फिराक में थे। रात को ट्रक पर 30 पीस पाईप लोड हो पाया था। ट्रक को पूरी तरह से भरने के बाद रामगढ के लिए भेजा जाना था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चारों आरोपी एवं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। डीएसपी रोहित ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह मुमताज एवं सज्जाद की पहचान कई शहरों में बड़े पैमाने पर चोरी का सामान बेचने के तौर पर है। इनके निशानदेही पर कई और ठिकाने पर छापेमारी जारी है। इसमें और कितने लोग शामिल है उनकी पहचान कर सामने लाया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play