whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476661
Loading...


जन्माष्टमी से नए और आकर्षक परिधान में दिखेंगे श्रीराधा-बंशीधर जी

location_on बंशीधर नगर access_time 20-May-24, 06:22 PM visibility 683
Share



जन्माष्टमी से नए और आकर्षक परिधान में दिखेंगे श्रीराधा-बंशीधर जी
श्रीराधा-बंशीधर जी


बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्रीराधा-बंशीधर जी इस वर्ष जन्माष्टमी से नए आकर्षक परिधान में नजर आएंगे। श्रीराधा-बंशीधर जी के वस्त्रों की डिजाइन अयोध्या श्रीरामलला जी के वस्त्र डिजाइन करने वाले ख्याति प्राप्त वस्त्र डिजाइनर मनीष त्रिपाठी करेंगे। उसके लिए उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर ट्रस्ट को अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मंदिर के प्रधान लेख ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने यह जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट को लंबे समय से बंशीधर जी युगल सरकार के परिधान में बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रहा था। इस बात को लेकर सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से अयोध्या श्री रामलला जी के वस्त्र डिजाइनर मनीष त्रिपाठी से संपर्क कर उनसे भगवान का दर्शन पूजन और वस्त्र डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया।
मनीष त्रिपाठी ने ट्रस्ट के आमंत्रण को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के त्रिपाठी ने कहा कि भगवान का वस्त्र डिजाईन करना उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने जून महीने में श्रीबंशीधर नगर आने और आगामी जन्माष्टमी के मौके पर नए परिधान तैयार करने का भरोसा दिया है। श्री देव ने बताया कि जन्माष्टमी से भगवान नए परिधान में दिखेंगे। ट्रस्ट के सलाहकार (आध्यात्मिक) श्रीकांत मिश्र ने कहा कि श्रीराधा-बंशीधर जी नए परिधान में और अधिक आकर्षक दिखेंगे और श्रद्धालुओं को और अधिक मोहित करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play