whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190587
Loading...


आग लगने से 10 लाख की संपति जलकर खाक, पांच परिवार बेघर

location_on कांडी access_time 19-May-24, 08:25 PM visibility 671
Share



आग लगने से 10 लाख की संपति जलकर खाक, पांच परिवार बेघर
घर में लगी आग


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव में अगलगी की एक घटना में पांच व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया। घटना शनिवार साढ़े ग्यारह बजे दिन की है। आग कैसे लगी कारण अज्ञात है। इस अगलगी की घटना में गौतम शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, सुभाष शर्मा, कुणाल शर्मा व संतोष शर्मा सभी पिता प्रभु दयाल ठाकुर का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने लगभग आधा दर्जन बिजली मोटर चलाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।आग बुझाने में छोटे बड़े सैकड़ों लोग लग गए।गनीमत यही थी कि उस समय बिजली थी, जिससे बिजली मोटर चल सका। और उस समय हवा भी बंद थी, नहीं तो दर्जनों घर आग के चपेट में आ सकता था। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में घर में रखे 4 लाख का गहना, कपड़ा, अनाज, ट्रंक बक्सा, खपड़ा बांस लकड़ी सहित लगभग 10 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गया।
पीड़ित ने अंचल कार्यालय व थाना को आवेदन देकर नुकसान का जांच कर उचित मुआवजा की मांग की है। गड़ा खुर्द पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उधर जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने भी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से किया है। घटना की सूचना पाकर सीओ मोहम्मद आफताब आलम ने राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी को घटना स्थल पर भेज कर नुकसान का आकलन किए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा मिलेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play