whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195019
Loading...


लड़की का अपहरण व रोकने पर हत्या के प्रयास मामले में एफआईआर हेतू थाने में दिया आवेदन

location_on भवनाथपुर access_time 18-May-24, 07:50 PM visibility 660
Share



लड़की का अपहरण व रोकने पर हत्या के प्रयास मामले में एफआईआर हेतू थाने में दिया आवेदन


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : मुखिया प्रतिनिधि धनंजय गुप्ता ने दो लड़की को जबरन गाड़ी में बैठा कर अपहरण करने और मना करने पर हत्या की नियत से मारपीट करने के मामले में केतार चचेरिया के तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन शुक्रवार को थाना में दिया गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस अग्रेतर करवाई में जुट गई है। दिए आवेदन में धनंजय गुप्ता की लड़की अंजली कुमारी ने कहा है कि शुक्रवार को लगभग एक बजे मकरी पंचायत भवन से सिलाई सीख कर हम दो बहनें अपने घर जा रही थीं। तभी पीछे से एक बोलेरो पर सवार तीन लोगों ने हमें जबरन घर छोड़ने की बात बोलकर गंदी-गंदी हरकतें करने लगे। इस घटना की सूचना हम दोनों ने तत्काल अपने पिता धनंजय गुप्ता को फोन पर दिया।
इसके बाद बोलेरो से एक लड़का उतरकर जबरन हाथ पकड़ कर बेलोरो में बैठाने लगा। तभी पिताजी वहां पहुंचकर उनलोगों से पूछ-ताछ करने लगे। इसी बीच तीनों लोग गाड़ी से उतर कर मेरे पिताजी के साथ मारपीट करने लगे और हत्या के नियत से गला दबा रहे थे। हम लोगों के द्वारा शोरगुल के पश्चात ग्रामीण पहुंचे और तीनों लोगों को पकड़ कर स्थानीय थाने में सौंपा दिया। पकड़े गए लोगों में चंदन यादव- पिता विशंभर यादव, सोनू कुमार- पिता विष्णु यादव और यशवंत यादव- पिता नगीना यादव सभी केतार थाना के चचेरिया गांव निवासी हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play