गढ़वा : शनिवार को चिरौंजिया मोड स्थित प्रदीप कुमार मेहता का एपीएस आरो प्लांट का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व विधायक प्रत्याशी सूरज कुमार गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजपा महामंत्री संतोष दुबे, युवा चंद्रवंशी के केंद्रीय अध्यक्ष सनी चंद्रवंशी, डॉक्टर अखिलेश कुमार, शुभम केसरी, आकाश केसरी, एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मनीष कुमार गुप्ता के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
इस मौके पर आरओ प्लांट के संचालक प्रदीप मेहता ने बताया कि उनके प्लांट से उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण पानी की आपूर्ति की जाएगी। बेहतर से बेहतर सर्विस देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सुमेर चौधरी, विद्या ठाकुर, कृष्ण डीलर, रमा बिंद, विजय मेहता, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।