मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित रजवारी टोला में एक मनचला युवक ने शुक्रवार की रात्रि में अपने वृद्ध पिता को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय रेफर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में 60 वर्षीय घायल देवचंद रजवार ने बताया कि मेरा पुत्र रामप्रवेश रजवार नित्य प्रतिदिन घर में मारपीट एवं झगड़ा झंझट करते रहता है। इसकी इस तरह की हरकत को देख लोगों के द्वारा इसके ऊपर भूत सवार होने की बात कहीं जा रही थी। इसी बात को लेकर मैं अपने बड़े भाई से बोला कि इसको कहीं देवास ले चलकर जानकारी लेते हैं। इसी बात से नाराज मनचला राम प्रवेश रजवार ने घर से डंडा निकाल मुझे जमकर पीट दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी रामप्रवेश मेरे साथ हमेशा मारपीट किया करता है।
घायल देवचंद रजवार ने रामप्रवेश रजवार के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।