मामूली विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट, कई घायल
मझिआंव /गढ़वा : थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव में घर बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो सगे भाइयों में एक ने सबल से तो दूसरे ने गैता से एक दूसरे के ऊपर वार कर दिया। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव के रामजन्म यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव एवं 38 वर्षीय उसकी पत्नी कमला देवी तथा छोटा पुत्र 40 वर्षीय महेंद्र यादव एवं 35 वर्षीय उसकी पत्नी गंगाजल देवी का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में घायल राजेंद्र ने बताया कि अपने हिस्से की जमीन में अपना घर बनाने के लिए दीवार खड़ा किया हूं।
लेकिन मेरा छोटा भाई महेंद्र यादव हिस्से से अधिक जमीन में दीवार खड़ा करने का आरोप लगा मेरे से पैसा देने को लेकर परेशान कर रहा है। इसके बावजूद भी मैं बोला कि अभी पैसे नहीं है मैं बाद में दूंगा। इसी बात को लेकर मेरे भाई ने बोला कि मुझे अभी का अभी पैसा चाहिए। जबकि मैंने कहा कि कुछ दिन का मोहल्लत दो मैं पैसा चुका दूंगा। लेकिन वह नहीं माना।
इसी बात से गुस्सा होकर महेंद्र यादव एवं उसकी पत्नी गंगाजल देवी ने मेरी पत्नी कमला देवी को पटक कर मारने लगे। उसी दौरान छोटा भाई महेंद्र ने घर में रखे गैता से मेरी पत्नी के माथा के ऊपर वार कर दिया, लेकिन गैता माथा पर न लगकर ललाट पर लगा और वो घायल हो गई। और मुझे भी लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी ओर घायल महेंद्र यादव की पत्नी गंगाजल देवी ने बताई की मेरे भसुर राजेंद्र यादव मेरे हिस्से की जमीन में दीवार खड़ा कर दिए हैं। उसके एवज में पैसा देने की बात हुई थी। पैसा मांगने पर कहा की मैं तुमको एक फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगा। और गुस्से में आकर मेरे पति महेंद्र यादव को सबल से मार कर घायल कर दिए।
घायल कमला देवी एवं महेंद्र यादव को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।