whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222486
Loading...


पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

location_on गढ़वा access_time 18-May-24, 05:43 PM visibility 657
Share



पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर
घायल युवक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ के पास पिकअप व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मेराल थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी महेशी वियार का पुत्र योगेन्द्र वियार 32 वर्ष बताया गया है।वहीं घायल कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी अमेरिका बैठा का पुत्र अवधेश बैठा को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि योगेंद्र बियार का जीजा अरविंद बियार से अवधेश बैठा का दोस्ती था। दोनों जोगिंदर बियार के यहां आया हुआ था। इसी दौरान योगेन्द्र बियार इसका जीजा अरविंद वियार तथा अवधेश बैठा वहां से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर योगेन्द्र बियार के साथ उसके फुआ के यहां कर्णपूरा गांव आया।
वहां से अवधेश बैठा के बहन के घर रमना जाने के लिए तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, इसी क्रम में रमना रेलवे स्टेशन मोड़ के पास एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।जिसकी जानकारी अरविंद बियार के द्वारा पुलिस को दिया गया। पुलिस ने सभी घायलों को रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों नें योगेन्द्र बियार व अवधेश बैठा को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन दोनों को 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोगेंद्र बियार को रिम्स रेफर कर दिया।
परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स ले जाने के दौरान गढ़वा शहर के रंका मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे पुनः गढ़वा सदर अस्पताल लाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रमना पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। बताया गया कि पुलिस ने पिकअप एवं उसके चालक को पकड़ कर अपने हिरासत में रखा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play