गढ़वा : फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) झारखण्ड इकाई की आनलाईन समीक्षात्मक बैठक झारखण्ड राज्य समन्वयक डा. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुयी। बैठक मंे मुख्य अतिथि झारखण्ड-बिहार के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार उपस्थित थे जबकि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक व जिला नोडल पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डा. विजय कुमार प्रसाद ने एनपीयू में चल रहे फिट इण्डिया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रखी।
15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत अबतक के कार्यो की समीक्षा क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कुमार, एसएनओ डा. ब्रजेश कुमार के द्वारा किया गया।
समीक्षात्मक बैठक में नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रसाद के अतिरिक्त गढ़वा जिला नोडल पदाधिकारी डा. शीला कुमारी, पलामू जिला से डा. दिलीप कुुमार राम, लातेहार जिला से प्रो. नवल किशोर प्रसाद, गढ़वा जिलान्र्तगत सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा एवं एके सिंह काॅलेज जपला से प्रो. राजेश कुमार सिंह समेंत सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय, बिनोवा भावे विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा, बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड राॅय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम अन्र्तगत अबतक स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं द्वारा पैदल चालन में तय की गयी दुरी, जिला में साईकिल रैली, दौड़, योग, व्यायाम, जाॅगिंग, कितने परिवारों में योग कार्यक्रम हुए, अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गयी। एनपीयू की ओर से कार्यकम समन्वयक डा. विजय कुमार प्रसाद ने बताया कि अब तक 4 हजार किलोमीटर साईकिल चालन तथा करीब 1 हजार किलोमीटर दौड़ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किया गया है। उन्होने बताया कि कोविड के इस काल में एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए कई कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी के तहत क्विज, पेन्टिंग, स्लोग्न आदि की आनलाईन प्रतियोगिता कराई जा चुकी है। फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मैरी मार्गेट टुटु द्वारा किया गया।